कोटा,सितंबर। कोटा अभिभाषक परिषद  के प्रतिनिधि मण्डल ने लोक सभा अध्यक्ष  ओम कृष्ण  बिरला एवम कोटा दक्षिण विधायक  संदीप शर्मा से मुलाकात कर उन्हे हाई कोर्ट बैन्च के सम्बंध में ज्ञापन दिया और मांग   की है कि कानून मन्त्री  अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर के सम्बंध में जो बयान दिया है, और जिसके कारण पूरे राजस्थान में असंमजस की स्थिति बनी हुई है, उसके सम्बंध में उचित कदम उठाए जाए तथा कोटा में राजस्थान हाई कोर्ट बैन्च की स्थापना के लिए सक्रिय प्रयास कर बैन्च की स्थापना कोटा में करवाई जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि कोटा में हाई कोर्ट बैन्च की मांग पिछले 25 वर्षों से चल रही है तथा आप स्वयं उस आंदोलन में भागीदार रहे है, कोटा के दूर दराज के क्षेत्र शाहबाद, नाहरगढ, इकलेरा, मनोहर थाना, किशनगंज जैसे आदिवासी इलाके है, जो जयपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर पडते है तथा गरीब जनता का वहां जाना काफी मुश्किल हो जाता है, 

 लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आश्वासन दिया कि वह इस सम्बंध में जो भी प्रयास हो सकेगा, उसे अवश्य करेगे तथा हाई कोर्ट की बैन्च राजस्थान में अगर खुलेगी, तो कोटा में खुलेगी अथवा सभी संभागो पर इसकी व्यवस्था होगी। कोटा की उपेक्षा करके अन्य स्थान पर हाई कोर्ट की बैन्च नही खोली जाएगी।

 

ज्ञापन देने वालो में बार एसोसियशन कोटा के अध्यक्ष मनोजपुर, महासचिव अजय श्रृंगी, उपाध्यक्ष श्याम चौधरी, पुस्तकालय सचिव भावना जैन, संयुक्त सचिव कुन्जबिहारी नागर, कार्यकारिणी सदस्य, हरीश गौतम, लोकेश व्यास, अमित कुमार, ममता वर्मा, परिषद के सदस्य रितेश मेवाडा, संजीव विजय, सीताराम मुराडिया, महेन्द्र सिंह निर्भय, महेश चांदवानी, वन्दना नागर, प्रियंका जादौन, वीरेन्द्र सिंह भानावत, रामदयाल शाक्यवाल आदि उपस्थित थे।

Source: