कोटा। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कोटा स्टेशन पर गहन जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल टीम आरक्षक मंजीत, बाबूलाल, सीताराम, संजय एवं राय सिंह ने प्लेटफॉर्म क्रमांक 04 पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दो व्यक्तियों को पकड़ा, जो यात्रियों की जेब टटोलते हुए चोरी की नीयत से घूम रहे थे।
पूछताछ में पहले व्यक्ति की पहचान विष्णु तंवर ,उम्र 24 वर्ष निवासी राजगढ़ (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई। उक्त आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया | दूसरे व्यक्ति की पहचान रामविलास ,उम्र 40 वर्ष निवासी झालावाड़ (राजस्थान) के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को मौके पर रोका गया और यात्रियों के समक्ष उनकी तलाशी ली गई।
Source: