के डी अब्बासी 

कोटा। यंग सिख नीरबहों निरवैर

 ग्रुप ने  गुरुनानक देव जी महाराज के 556 वाँ के प्रकाश पर्व पर आज सुबह गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा कोटा जंक्शन पर अपने निराले अंदाज में भव्य स्वागत किया।

यंग सिख नीरबहों निरवैर ग्रुप ने आज सवेरे  प्रभात फेरी के गुरुद्वारे पर पहुंचने पर  आतिशबाजी और फूलों से स्वागत किया। प्रभात फेरी को खास बनाने के लिए गुरुद्वारे के सामने शानदार लाइट डेकोरेशन कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रभात फेरी की संगत के लिए सड़क पर फूलों को बिछाकर प्रभात फेरी की  संगत का स्वागत किया। यंग सिख नीरबहों निरवैर

 ग्रुप के  सदस्यों ने  बोले सोनिहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाए और  प्रभात फेरी का स्वागत करने के साथ कीर्तन पाठ किया। गुरुनानक देव जी का 556 वा प्रकाश पर्व आगामी पांच नवंबर को मनाया जाएगा। दो नवंबर नगर कीर्तन

पांच नवंबर को  श्री गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व है। 5 नवंबर को डाक बंगला स्कूल में लंगर की सेवा होगी।

Source: