के डी अब्बासी 

कोटा। कोटा के एक दिवसीय प्रवास पर पहुँचे भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां का पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने भव्य स्वागत-अभिनंदन किया, इस दौरान पूनियां ने कोटा सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने।  

 

साथ में भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर,  अरविन्द सिसोदिया, पंकज मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत विजय,पूर्व जिला अध्यक्ष मुकुट नागर, डॉक्टर एलएन शर्मा,  जिला महामंत्री मुकेश विजय, चंद्रशेखर नरवाल, ललित शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

वहीं डॉ. सतीश पूनियां ने राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरत सिंह कुंदनपुर के निधन और कोटा के पूर्व जिला प्रमुख  गोविंद सिंह परमार के बड़े भाई  मानसिंह परमार के निधन पर उनके  निवास स्थानों पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

 

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कोटा संभाग इकाई कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय सह संयोजक इरशाद अली के नेतृत्व में सतीश पूनियां का स्वागत किया।

Source: