कोटा,दिसंबर। कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार टेलर ने अपनी पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद हुसैन, हेड कांस्टेबल जयदीप, कांस्टेबल अमजद, अरशद, मनीष और प्रबल प्रताप के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के महालक्ष्मीपुरम वेलफेयर सोसाइटी के फंड में 80 लाख रुपए का गबन और हेरा फेरी करने वाले सोसाइटी के अध्यक्ष हिमांशु अरोड़ा, कोषाध्यक्ष यशपाल शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश मौर्य को गिरफ्तार किया है। कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एडिशनल एसपी अशोक कुमार सैनी के नेतृत्व में बोरखेड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार टेलर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया
घटित पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Source: