कोटा। कोटा शहर के  कलेक्ट्री पुलिस चौकी में तैनात   ईमानदार,मेहनती, मददगार और न्यायप्रिय कांस्टेबल सुनीता मेवाड़ा का प्रमोशन हो गया है अब वह हैड कांस्टेबल बन गई है। कांस्टेबल से  हैड कांस्टेबल बनने की हुई परीक्षा और दौड़ में सुनीता मेवाड़ा ने सफलता पाई है। कांस्टेबल सुनीता मेवाड़ा के हैड कांस्टेबल बनने पर उनको कलेक्ट्री पुलिस चौकी के समस्त स्टाफ और नयापुरा थाना पुलिस स्टाफ में ने उन्हें बधाई और मुबारकबाद दी है।

Source: