कोटा।सरस डेयरी बूथ विकास समिति के अध्यक्ष  शरद कुमार खरेटिया के नेतृत्व में  डेयरी बूथ के
 सदस्यों ने प्रशासन की दमन कारी नीति के खिलाफ   एडीएम सिटी को  ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम सिटी से मांग की है कि
 प्रशासन द्वारा की जाने वाली दमनकारी नीतियों की रोक लगाई जाए। ज्ञापन में  बताया कि।हम सभी कोटा शहर में कोटा सरस डेयरी के बूथों का संचालन करते हैं। यही हमारी आजीविका एवं संपूर्ण परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा है. हम सभी सरस बूथ संचालक बहुत ही निम्न आय वर्ग के छोटे व्यापारी वर्ग से संबंध रखते हैं। एवं एकमात्र सरस एवं उसके उत्पाद को बेचकर अल्प आय अर्जित करते हैं। वर्तमान समय में हमें कोटा सरस डेयरी द्वारा दूध पर मात्र ₹2 प्रति किलो के हिसाब से लाभ दिया जाता है. उसमें भी डेयरी द्वारा 1239 रुपए प्रतिमाह किराया एवं लाइट का बिल मिलाकर लगभग 4000 से ₹5000 प्रति माह बूथ संचालक का व्यय आता है।कुल आय में से इन सभी व्ययों को हटाने के पश्चात बच्चों बाल बच्चों एवं परिवार का पालन पोषण करना हम सभी के सामने बेहद चुनौती पूर्ण कार्य साबित हो रहा है।

वर्तमान में स्थिति यह हो गई है की अधिकतर बूथ संचालक व्यापारिक कर्ज एवं अन्य प्रकार की आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं. जिससे कि बूथ संचालक को एवं उनके पारिवारिक सदस्यों पर भरण-पोषण संबंधित विकट समस्या उत्पन्न हो रही है।

Source: