कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने गुरुवार को कोटा मंडल का व्यापक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक कोटा श्री सौरभ जैन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधोसंरचना विकासए कार्य गुणवत्ता, यात्री सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण की शुरुआत नवस्थापित मंडल बहु.विषयक प्रशिक्षण संस्थान ;एमडीटीआईद्धए कोटा के उद्घाटन से हुई। यह संस्थान रेल कर्मचारियों के कौशल उन्नयन, परिचालन दक्षता तथा सुरक्षित कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। वर्तमान में परिचालन तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो चुके हैं। संस्थान में 48 बेड की आवासीय सुविधा एवं भोजनालय की व्यवस्था उपलब्ध हैए जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित होगी।
सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित डिजिटल निरीक्षण प्रबंधन मॉड्यूल का भी शुभारंभ किया गया। यह ई-निरीक्षण प्रणाली निरीक्षण टिप्पणियों के सृजन, अनुपालना की निगरानी तथा समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने में सहायक होगी। इससे जवाबदेही बढ़ेगी तथा सुरक्षा मानकों के पालन में पारदर्शिता और दक्षता आएगी।
महाप्रबंधक ने कोटा स्थित विस्तारित यंत्रीकृत लॉन्ड्री का निरीक्षण करते हुए वातानुकूलित कोचों की लिनेन धुलाई प्रक्रिया का अवलोकन किया और स्वच्छता एवं गुणवत्ता मानकों के पालन पर संतोष व्यक्त किया।
इसके पश्चात उन्होंने न्यू कोटा रेलवे स्टेशन तथा रामगंज मंडी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना अंतर्गत प्रगति कार्यों का निरीक्षण किया। स्टेशन भवन, यार्ड, प्वाइंट संख्या 132 एवं क्रॉसिंग के मानकों की जांच की गई। इस दौरान महाप्रबंधक ने ट्रैकमैन कर्मचारियों से सीधा संवाद किया और उनसे कार्यस्थल पर उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों, संरक्षा उपायों एवं कार्य परिस्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने ट्रैक रखरखाव में संलग्न कर्मचारियों की भूमिका को रेलवे सुरक्षा की रीढ़ बताते हुए संरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए।
झालावाड़ सिटी तथा झालरापाटन रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान विद्युत आपूर्ति प्रणाली, ट्रांसफर सब स्टेशनए आईपीएस कक्षए बैटरी कक्ष एवं सिग्नल व्यवस्था की समीक्षा की गई। आईपीएस कक्ष में अग्नि सुरक्षा अलार्म प्रणाली की कार्यप्रणाली की भी जांच की गई। झालरापाटन में गुड्स लोडिंग लाइन का निरीक्षण करते हुए महाप्रबंधक ने हाल ही में डी-ऑयल्ड केक की पहली रैक लोडिंग के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से चर्चा कर माल परिवहन की सुविधाए समयबद्धता एवं सुरक्षा व्यवस्था के विषय में फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों से संवाद कर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में सुझाव लिए।
निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री ललित कुमार धुरंधर एवं श्री योगेश कुमार मित्तल, मुख्य परियोजना प्रबंधक (जीएसयू) श्री सौरभ मिश्रा सहित अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर महाप्रबंधक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग सुरक्षा एवं संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्ता, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा यात्री एवं ग्राहक हितों को केंद्र में रखकर कार्य करें।
Kota News
महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय का सुरक्षा एवं संरक्षा पर विशेष जोर
ट्रैकमैन, यात्रियों व व्यापारियों से सीधा किया संवाद
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…