कोटा । कोटा सिटी पुलिस एसपी तेजस्वनी गौत्तम ने बताया की तलवण्डी के बी सेक्टर में हुई
नकबजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुये चोरी व नकबजनी की घटनाओ को ट्रैस आउट करने व मुल्जिमानो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के नेतृत्व में डीएसपी योगेश शर्मा के सुपरविजन मे थानाधिकारी थाना जवाहरनगर रामलक्ष्मण पुलिस निरीक्षक के द्वारा टीम गठित की जाकर वारदात के शीघ्र खुलासे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। गठीत टीम द्वारा कडी मेहनत और लगनता से वारदात खुलासा करने मे सफलता हासिल की है।
वारदात का खुलासाः-
उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये प्रकरण को ट्रैस आउट कर मुल्जिमनो की शीघ्र गिरफ्तारी एंव माल बरामद करने हेतु थानाधिकारी थाना जवाहर नगर रामलक्ष्मण पुलिस निरीक्षक व थानाधिकारी थाना उधोगनगर जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर अनुसंधान करते हुये तकनीकी साक्ष्यों, मजबूत मुखबिर तन्त्र, आसूचना संकलन एंव टीम द्वारा अपने पुराने अनुभव के आधार पर प्रकरण की घटना को अंजाम देने वाला मुलजिम विशाल उर्फ घोडी पुत्र प्रहलाद निवासी सब्जी मण्डी के पास गाँव कवाईसालपुरा जिला बांरा हाल दिपेन्द्र राजपुत के मकान मे किराये से चौथमाता मन्दिर के पास प्रेमनगर द्वितीय थाना उधोगनगर कोटा शहर को गिरफ्तार कर प्रकरण हाजा का माल मशरुका 45,30,800/-रुपये को बरामद किया गया।
Source: