कोटा। बोरखेड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार टेलर की पुलिस टीम के  कांस्टेबल राधेश्याम की मदद से  कोहिनूर गैंग 0007 के दो सदस्य को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इनमें से एक आरोपी पूर्व में अन्य हथियार तस्करी के मामले में फरार था, जिस पर 10 हजार का ईनाम घोषित था। मध्यप्रदेश के इन्दौर से लाकर हथियारों की इस खेप की कोटा व शहर / कोटा ग्रामीण के बदमाशों को सप्लाई की जानी थी। बोरखेड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार टेलर ने  गत माह भी इसी कोहिनूर 0007 गैंग के खिलाफ कार्यवाही करते हुए देसी पिस्टल व 1 देशी कट्टा मय 2 कारतूसों  बरामद किए थे।

कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि अवैध गतिविधियों व अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अपराधियो व उनके सप्लायर के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही हेतु व उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिये एक अभियान जारी है।

इसी क्रम में सीआई अनिल कुमार टेलर  के नेतृत्व में विशेष टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुश्री ज्योति मौर्य और कांस्टेबल राधेश्याम के द्वारा पुख्ता सूचना पर 14 मार्च को अवैध हथियार तस्करी के बडे नेटवर्क का भांडाफोड करते हुए 6 अवैध देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टे मय 12 जिन्दा कारतूसों सहित आरोपी रोनू उर्फ रौनक पुत्र बन्ना लाल मेरोठा धोबी उम्र 25 साल निवासी गणेशजी का मोहल्ला ताथेड़ थाना कैथून, लोकेश मीणा पुत्र देवलाल उम्र 25 साल को गिरफ्तार किया है

,जो कि उक्त हथियारों को कोटा शहर में अवैध गतिविधियों के संचालन हेतु बदमाशों को अवैध रुप से सप्लाई करने वाले जिन्हें समय रहते बरामद कर आरोपियों को धर दबोचा गया है।

Source: