कोटा। कोटा शहर के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में स्थित मस्जिद गली में स्थित एक चाय की दुकान के आसपास गांजा पीने वालों के देर रात जमघट लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने अपने शिकयत पत्र में बताया कि रात का का अंधेरा शुरू होता है उसे समय यह गली जगमगाने लगती है और न जाने कहां-कहां से युवा लोग चाय पीने के लिए यहां आते हैं और साथ में अपने साथ गांजे की सिगरेट लेकर आते है और यहां बैठकर सिगरेट के कश को धुआं में उड़ाते नजर आते हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि चाय की दुकान पूरी रात खुलती है।स्थानीय निवासियों ने भीमगंजमंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय।
Source: