कोटा। सबसे सुरक्षित स्थान कलेक्ट्री परिसर माना जाता है जहां मुख्य द्वार पर पुलिस चौकी, कलेक्ट्रेट ऑफिस,ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऑफिस और कई महत्वपूर्ण दफ्तर लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण  और सुरक्षित स्थान पर भी चोर घुसकर दुकानों का  ताला तोड़ने में कामयाब हो जाए तो आश्चर्य तो होगा ही। ऐसी ही घटना कलेक्ट्री परिसर में स्थित दुकान नम्बर पांच के शनिचर 14 मार्च की रात को ताला तोड़ दिया लेकिन सामान ले जाने में सफल नहीं हो पाया। इन चोरों ने एक दो और दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।

Source: