कोटा। कोटा शहर पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 28 किलो गांजा तस्करी के मामले में फरार 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी सुनिल राव को मध्यप्रदेश के आगर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने आरोपी को बस स्टैंड आगर से डिटेन किया। आरोपी लंबे समय से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था। पुलिस को उसकी लोकेशन मुखबिर व तकनीकी इनपुट से मिली, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।
गौरतलब है कि 3 सितंबर 2025 को रानपुर थाना क्षेत्र में एक कार से 28  किलो गांजा बरामद हुआ था, जिसका सप्लायर यही आरोपी निकला था।
विशेष टीम में सहायक उप निरीक्षक विशाल अवस्थी हैड कांस्टेबल अशोक सिह, महेन्द्र सिह  संजय शर्मा कांस्टेबल दुलीचन्द एवं सुरेन्द्र कुमार 
विशेष भूमिका :- डी एस टी के कांस्टेबल तवंर सिह और   साईबर सेल)  सुनिल चन्देल की बताई गई है।

Source: