कोटा। ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब की 26 अप्रैल रविवार को होने वाली आम सभा को लेकर शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल दाधीच छात्रावास छात्रावास पर क्लब अध्यक्ष सुनील माथुर की अध्यक्षता में कार्यकारिणी एवं संरक्षक मंडल की बैठक संपन्न हुई ।
अध्यक्ष सुनील माथुर एवं महामंत्री अनिल भारद्वाज ने बताया कि 26 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे दाधीचछात्रावास नाग नागिन मंदिर केपास वार्षिक आम सभा का आयोजन किया जा रहा है । बैठक मे आम सभा में रखे जाने वाले एजेंडे को लेकर विस्तार से चर्चा की गई
बैठक में हरिमोहन शर्मा उपाध्यक्ष, हंसपाल यादव कार्यालय सचिव, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कश्यप, संजय वर्मा, मनीष गौतम, लेखराज शर्मा , रूबीना काजी,संरक्षक पवन आहूजा, कय्यूम अली, श्याम रोहिड़ा आदि उपस्थित रहे
, बैठक की समाप्ति पर ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब के पदाधिकारियो ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर तैयारी के संदर्भ में आवश्यक निर्देश प्रदान किया
Source: