कोटा। स्टेशन क्षेत्र के हिंदू समाज द्वारा पिछले 108 दिनों से निकाली जा रही श्रीराम प्रभात फेरी का रविवार सुबह श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ। प्रभात फेरी रंगपुर रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर बजरिया क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंची।
यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए लस्सी, छाछ और दूध की व्यवस्था भी की गई तथा 20 स्वागत द्वार लगाए गए। प्रभात फेरी में करीब 200 पुरुष, 150 महिलाएं और बच्चों ने भगवा वस्त्र धारण कर राम नाम का कीर्तन करते हुए भाग लिया।
कार्यक्रम में ऋषि कुमार शर्मा, सुधीर सरोजा, एडवोकेट दीपक कलवार, किरण कलवार, रोहित जैन, राजेश मेंहदी रत्ता, सुरेश कुमार शर्मा, रमेश चौहान, जतिन लोधा, हरि कुमार शर्मा और रामप्यारी सुमन सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
Source: