कोटा। कोटा शहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडीएमए सप्लाई नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपी विक्रम चमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था और पूर्व में दर्ज एमडीएमए बरामदगी मामले में वांछित था।
पुलिस अधीक्षक शहर तेजस्वीनी गौतम ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन गरुड़ व्यूह” के अंतर्गत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुभाष चन्द मिश्रा एवं वृत्ताधिकारी द्वितीय डॉ. पूनम के निर्देशन में रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई।
थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की सहायता से कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम पुत्र नन्दलाल मेघवाल (35) निवासी आनन्दीपुरा, थाना गरोठ, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) को बोरखेड़ा स्थित नीलकंठ मानसरोवर अपार्टमेंट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
99.90 ग्राम एमडीएमए बरामदगी से खुला नेटवर्क
गौरतलब है कि 9 मई 2026 को थाना नान्ता पुलिस ने एक एर्टिगा कार से 99.90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद कर आरोपी नितेश कुमार नागर उर्फ बंटी निवासी काला तालाब, कोटा को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में आरोपी नितेश ने खुलासा किया कि वह एमडीएमए मध्यप्रदेश निवासी विक्रम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह सोंधिया और विक्रम चमार से खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने लगातार दबिश देकर विक्रम चमार को गिरफ्तार कर लिया।
सप्लाई चेन और अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विक्रम एमडीएमए सप्लाई नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। फिलहाल पुलिस उससे सप्लाई चेन, अन्य सहयोगियों और संभावित खरीदारों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
कार्रवाई में थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा, उप निरीक्षक रामसिंह, कांस्टेबल मदनलाल, लक्ष्मण एवं अजीत सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।
Kota News
सीआई रामस्वरूप मीणा ने नशे के नेटवर्क पर कसा शिकंजा
के डी अब्बासी
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…