उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक राजस्थान कृषि महाविद्यालय के गरिमामय अधिष्ठाता पद का पद भार डाॅ. मनोज कुमार महला ने ग्रहण किया।
डाॅ. महला, प्रोफेसर, कीट विज्ञान विभाग पिछले ढ़ाई वर्षो से निदेशक, छात्र कल्याण निदेशालय तथा अध्यक्ष, क्रीडा मण्डल के पद पर कार्यरत है। उन्होंने अनेक छात्र कल्याण कारी गतिविधियों में अहम भूमिका निभाई है। छात्रों के हितार्थ कार्य करने की उनकी कार्य करने की क्षमता एवं कार्यकुशलता को देखते हुए महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय द्वारा पूर्व अधिष्ठाता डाॅ. आर. बी. दुबे के सेवानिवृत होने पर उनके स्थान पर डाॅ. महला को अधिष्ठाता, राजस्थान कृषि महाविद्यालय का अतिरिक्त पद भार दिया गया। डाॅ. महला वर्तमान में अकादमिक परिषद, वरिष्ठ अधिकारी परिषद एवं अन्य प्रशासनिक गतिविधियों के सक्रीय सदस्य है।
पदभार ग्रहण करते समय डाॅ. महला ने स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय के फैकल्टी स्टाफ तथा विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए बताया कि छात्र हीतों को सर्वोपरि मानते हुए महाविद्यालय में छात्रों के लिए उत्कृष्ट अध्यापन, व्यापक शैक्षणिक मार्गदर्शन, रोजगार क्षमता बढाने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण चलाना, कैरियर परामर्श तथा कैम्पस प्लेसमेन्ट हेतु प्रमुख कृषि कम्पनियों, संस्थानों एवं सरकारी एजेन्सियों से मजबूत सम्बन्ध स्थापित करना तथा साथ ही छात्रों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्राथमिकता देने का समग्र दृष्टिकोण अपनाया जाने पर जोर दिया।

Source: