उदयपुर : राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच, उदयपुर की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप “मेवाड़ लोक रत्न सम्मान” प्रोफेसर विमल शर्मा को प्रदान किया गया।

संयोजक एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया कि श्रमजीवी महाविद्यालय के सोमानी सभागार मैं संविधान दिवस के उपलक्ष्य मैं आयोजित समारोह मैं प्रो. शर्मा के अध्यक्ष, लोकजन सेवा संस्थान एवं ठा. अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान तथा संयोजक, उदयपुर स्थापना समारोह समिति के रूप में विगत 15 वर्षों से विरासत संरक्षण के क्षेत्र में सतत एवं उल्लेखनीय कार्य हेतु यह सम्मान दिया गया है | प्रो विमल शर्मा ने एतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षिक विरासत के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाकर मेवाड़ की लोकधरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया है, जिसे देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया | 

मंचासीन  विधि महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ कलावती मुनैत एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत डॉ रचना तेलंग ने सम्मान प्रशस्तिका भेंट कर प्रो. शर्मा को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी प्रकार समाज व लोकविरासत के संवर्द्धन में अपना योगदान देते रहेंगे।

Source: