उदयपुर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर ने 28 नवंबर, 2025 को विश्वविद्यालय सचिवालय में माननीय कुलगुरु डॉ प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 68 वीं अकादमिक परिषद की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का प्रमुख एजेंडा आगामी दीक्षांत समारोह में प्रदान की जाने वाली उपाधियां एवं स्वर्ण पदक के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी वर्ष से प्रथम बार कुलगुरु स्वर्ण पदक दिया जाना निर्णीत है जो स्नातक स्तर पर विश्वविद्यालय में सर्वाधिक प्राप्तांक कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र को दिया जाएगा। कृषि, अभियांत्रिकी एवं सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान संकायों के सभी संघटक महाविद्यालयों के कुल 934 छात्र छात्राओं को स्नातक, 171 को स्नातकोत्तर एवं 76 छात्र छात्राओं को विद्या वाचस्पति की उपाधि दी जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु स्नातक के 14, स्नातकोत्तर के 22 एवं विद्या वाचस्पति के 2 छात्र छात्राओ को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। इनके अतिरिक्त जैन इरिगेशन संस्थान द्वारा दो विद्यार्थीयो को एवं श्री फूल सिंह राठौड़ एवं ब्रिगेडियर अनिल अदलका की स्मृति में एक एक विद्यार्थी को स्वर्ण पदक दिया जाएगा । उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक चांसलर स्वर्ण पदक सामुदायिक एवं व्यावहारिक महाविद्यालय के विद्यार्थी को दिया जाएगा । बैठक में अकादमिक परिषद के सदस्यों डॉ. आर एल सोनी, डॉ. धृति सोलंकी, डॉ. मनोज कुमार महला, डॉ. आर. पी मीना, डॉ. राम हरि मीणा, डॉ. लोकेश गुप्ता, डॉ. सुनील जोशी, डॉ. एलएल पंवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मनोनीत सदस्य डॉ. चंदेश्वर तिवारी (प्रोफेसर और पूर्व निदेशक शिक्षा विस्तार), प्रख्यात कृषि शिक्षाविद्, वीसीएसजी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार (उत्तराखंड) की वर्चुअल उपस्थिति रहे । अंत में कुलसचिव श्री अशोक कुमार ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Source: