उदयपुर । महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) के संघटक कॉलेज कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग (CTAE), उदयपुर में 23–24 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय symposium “LASIRE-2026” का आयोजन किया जाएगा। CTAE के डीन डॉ. सुनील जोशी ने बताया कि यह symposium एग्री-इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डीप-टेक और डिजिटल तकनीकों के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर शोध, नवाचार और उद्योग-शिक्षा सहयोग को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच बनेगी।

डॉ. जोशी ने बताया कि symposium के मुख्य वक्ता (Keynote Speaker) के रूप में डॉ. संदीप संचेटी, पूर्व निदेशक NIT, सुरथकल और वाइस प्रेसिडेंट, एल्सेवियर इंडिया (Elsevier India) प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ फीचर्ड स्पीकर्स के रूप में अपने अनुभव साझा करेंगे। इनमें बेन होल्ज़मैन (Ahead Computing, पोर्टलैंड, अमेरिका), अमितेश शुक्ला (Founder @Stealth, सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका), मनीष उनहाले (University of East London, यूके), वरुण विज (Principal Engineer, Upscale AI, साराटोगा, कैलिफोर्निया, अमेरिका), हीना राठौड़ (Texas University, अमेरिका) और गौरव जोशी (CTO, VESRV Infosystem, भारत) शामिल हैं।

थ्रस्ट एरिया (कृषि और एग्री-टेक पर फोकस):

* सतत कृषि और एग्री-इनोवेशन के लिए एआई आधारित समाधान

* एआई स्टार्टअप्स और डीप-टेक इनोवेशन को बढ़ावा देना

* डेटा एक्सेस और कम्प्यूटिंग क्षमता का विकास

* सेवा क्षेत्र में अगली पीढ़ी की बुद्धिमान तकनीकों का उपयोग

* स्मार्ट डिजिटल इंटेलिजेंस और ब्लॉकचेन आधारित सुरक्षित इकोसिस्टम

* मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और सप्लाई चेन में एआई आधारित समाधान

* बायोमेडिकल और हेल्थकेयर क्षेत्र में इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी

डॉ. जोशी ने बताया कि symposium में तकनीकी सत्र, शोध-पत्र प्रस्तुतियां, पोस्टर प्रेजेंटेशन और विशेषज्ञ पैनल चर्चा आयोजित की जाएंगी। इससे प्रतिभागियों को वैश्विक विशेषज्ञों से संवाद करने, कृषि और एग्री-टेक में नए नवाचार सीखने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अवसर विकसित करने का अवसर मिलेगा।

 

Source: