14, अप्रेल, 2026 महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक मात्स्यकी महाविद्यालय, उदयपुर मे मंगलवार को भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डाॅ. बाबासाहब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बहुत ही हर्ष और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष डाॅ. आर. एल. सोनी बताया कीे 14 अप्रैल का दिन अपने आप में बेहद खास है। डाॅ. अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वह वकील होने के साथ-साथ अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक भी थे। इतना ही नहीं भारत के संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए भरसक प्रयास किए। साथ ही समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी थी। अंबेडकर जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के उनके आदर्शों को याद किया जाता है, जो समाज में भेदभाव के खिलाफ उनके संघर्ष को समर्पित है। बाबासाहेब को मरणोपरांत 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। साथ ही अधिष्ठाता महोदय ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के संचालक सह-आचार्य डाॅ. एम.एल. ओझा ने विद्यार्थियों को उनके जीवन की विभिन्न प्रेरणास्पद घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से सीख लेने की सलाह दी। साथ ही डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर उन्हे याद करते हुए उनके जीवन की विभिन्न प्रेरणास्पद घटना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे विद्यार्थियों का मनोबल बढाते हुए डाॅ. एम. एल. औझा ने विद्यार्थियों को डाॅ. भीमराव आंबेडकर जी के जीवन से सत्य अंहिसा, आज्ञाकारिता अनुशासन, सीखने की ललक, एकाग्रकता, सकरात्मकता गुण अपनाने की बात कही। साथ ही कार्यक्रम मे उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मचारी श्री सुनील भटनागर, बाबूलाल जाट, जितेन्द्र मीणा, प्रभुलाल गायरी, प्रकाश मालवीय, थानाराम गमेती, दुर्गेश, ईश्वर एवं अतिथि शिक्षकों में डाॅ. रोहितास यादव, डाॅ. अभिनिका उपस्थित थे। महाविद्यालय के विद्यार्थियों सोरभ नोगिया, हर्षवर्धन सोंलकी एवं महाविद्यालय अतिथि शिक्षक डाॅ. साहिदा जयपुरी आदि ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर पर अपने विचार प्रकट किऐ। कार्यक्रम के अन्त में डाॅ. एम.एल. औझा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
MPUAT-NEWS
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक मात्स्यकी महाविद्यालय, उदयपुर मे
मगलवार को डाॅ. बाबासाहब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…