उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की मुहिम पर हार्टफुलनेस संस्थान उदयपुर केंद्र और भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति परिवार, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में पुरोहितों की मादड़ी, वार्ड 41 स्थित सामुदायिक भवन में तीन दिवसीय निःशुल्क योग एवं ध्यान शिविर संपन्न हुआ। शिविर प्रभारी श्री मोहन सिंह शक्तावत ने बताया कि शिविर का शुभारंभ मंगलवार 2 जून को हुआ था। शिविर के प्रथम दिवस पर नियमित योगाभ्यास योग प्रोटोकॉल के अनुसार संपन्न कराया गया तथा विशेष ध्यान सत्र के अंतर्गत हार्टफुलनेस ध्यान पद्धति से हृदय आधारित ध्यान का आयोजन किया गया।
शिविर के तीनों दिन ध्यान सत्र में हार्टफुलनेस संस्थान के सहयोग से प्रशिक्षक डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने साधकों को ध्यान का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर मानसिक शांति, सकारात्मक सोच एवं आत्मिक उन्नति का अनुभव किया। इस अवसर पर योग ट्रेनर श्री देवीलाल चंदेल ने योग प्रोटोकॉल में निर्देशित सरल योग क्रियाएं संपन्न करवाई एवं सुश्री रंजना ने साधकों को ब्राइटर माइंड्स के सरल व्यायाम भी करवाये। उन्होंने बताया कि इन सरल व्यायाम से व्यक्ति की कॉग्निटिव इंटेलिजेंस (Cognitive Intelligence) बढ़ती है जिससे हमारी सोचने, समझने, सीखने, याद रखने, तर्क करने, समस्या हल करने और निर्णय लेने की मानसिक क्षमता में अभूतपूर्व विकास होता है।
योग समिति के अध्यक्ष श्री मनोहर लाल चावड़ा ने प्रशिक्षकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि योग शरीर को स्वस्थ एवं सशक्त बनाता है, जबकि ध्यान मन को शांत, एकाग्र और संतुलित करता है। दोनों का समन्वय व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं सफल जीवन की ओर अग्रसर करता है।
ध्यान सत्र के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने नियमित योग एवं ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया और बताया कि स्वस्थ, प्रसन्न एवं संतुलित समाज के निर्माण के लिए योग और ध्यान को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
MPUAT-NEWS
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : तीन दिवसीय योग एवं हार्टफुलनेस ध्यान शिविर सम्पन्न
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…