उदयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 27 सितंबर, शनिवार को जयपुर से हवाई यात्रा के माध्यम से सुबह 07:00 बजे उदयपुर डबोक, महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। उनका स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि अशोक गहलोत दोपहर 01:00 बजे आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, उदयपुर संभाग की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
उनका रात्रि विश्राम उदयपुर में रहेगा।
Source: