जयपुर 

भर्ती कार्यालयजोधपुर द्वारा अजमेरबाड़मेरबालोतराजालौरजैसलमेरजोधपुरनागौरफलोदी और सिरोही जिलों के लिए सेना भर्ती रैली 10 नवम्बर से 23 नवम्बर 2025 तक राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालयजोधपुर में आयोजित की गयी थी। इसके अतिरिक्तराजस्थान राज्य के सभी जिलों के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) की भर्ती रैली भी 24 और 25 नवम्बर 2025 को जोधपुर में आयोजित की गई।

 

          चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद इन जिलों के युवापुरुष और महिलाओ ने राजस्थान के युवाओं की विशेषता देशभक्ती और जोश का प्रदर्शन करते हुए रैली में बड़ी संख्या में भाग लियापरिणामस्वरूप 90 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। भर्ती रैली में ड्रग टेस्ट का भी परीक्षण किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण में प्रदर्शन बढाने के लिए अनुचित साधनो का उपयोग न करे। निर्दोष अभ्यर्थी किसी दलालों और बेईमान तत्वों के झांसे में न आए इसके लिए कड़े दलाली विरोधी उपाय किए थे। मुख्यालय भर्ती क्षेत्रजयपुर ने रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए किये गए सहयोग और व्यवस्थाओं के लिए नागरिक प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

 

          जोधपुर में सेना भर्ती रैली के समापन के साथभर्ती वर्ष 2025-26 के लिए दुसरे चरण की पहली भर्ती रैली पूरी हो गई हैं। दूसरे चरण की भर्ती रैलियों के अंतिम परिणाम के बादसफल उम्मेदवारो को 01 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण के लिए सम्बंधित रेजिमेंटल केंद्रों पर भेज दिया जाएगा।

Source: