जैसलमेर, रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जैसलमेर स्टेशन से नई रेलसेवा का शुभारंभ शनिवार को किया।
इस अवसर पर रेल मंत्री ने जनभावनाओं के अनुरूप इस रेल सेवा का नामकरण स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस करने की घोषणा की। समारोह में श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारतीय रेल उतरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और कहा कि रेलवे नित प्रतिदिन नए आयाम स्थापित कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम भारतीय रेलवे की विकास यात्रा को नई ऊँचाईयों की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री वैष्णव ने कहा कि राजस्थान में रेल विकास को लेकर अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं जिसमे लगभग 55000 करोड़ रुपए के कार्य प्रगति पर है। सीमावर्ती क्षेत्र में रेल नेटवर्क का विस्तार करने के क्रम में अनूपगढ़ से खाजूवाला, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर होकर भाभर तक नई लाइन के कार्य हेतु प्रस्ताव विभिन्न चरणों में प्रगति पर है। इन लाइनों के निर्माण से आमजन को सुविधा होने के साथ-साथ सेना के रणनीतिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
रेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा रेलवे को पर्याप्त बजट का आवंटन किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप रेल विकास को गति प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि 2014 से पूर्व राजस्थान में प्रति वर्ष औसतन मात्र 680 करोड़ रुपए बजट आवंटित होता था जो बढ़कर लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपए हो गया है। पोकरण स्टेशन पर रेल सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा कि रामदेवरा-पोकरण वाया भैरव गुफा, कैलाश टेकरी नई रेल लाइन का कार्य पूरा होने पर सभी गाड़ियों का ठहराव इस स्टेशन पर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को इस लाइन का कार्य युद्ध स्तर पर करने के लिए दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जन भावनाओं के अनुरूप आज संचालित होने वाली जैसलमेर-दिल्ली (शकूर बस्ती) एक्सप्रेस का नाम आज से ही ’स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस’ करने एवं जैसलमेर स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार बनाने की भी घोषणा की। श्री वैष्णव ने कोचिंग डिपो के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि जैसलमेर से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जा सके। उन्होंने जैसलमेर स्टेशन के रीडेवलपमेंट के बारे में बताते हुए कहा कि 140 करोड़ रुपये की लागत से इसका स्टेशन का कायाकल्प किया गया है तथा जल्द ही इसके शुभारंभ के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत के साथ 85 स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। राजस्थान में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के मज़बूत होने के कारण 6 जोड़ी वन्दे भारत एवं 1 जोड़ी अमृत भारत सहित अन्य ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है एवं विगत 6 महीने में इस ट्रेन सहित 8 नई ट्रेनों का संचालन प्रारंभ किया गया है। साथ ही उन्होंने जैसलमेर से जोधपुर तक लाइन के ट्रैक रिन्युअल के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए निर्देशित किया।
कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी के लिए खुशी का क्षण है, क्योंकि आज जैसलमेर से दिल्ली शकूर बस्ती के लिए नई रेल सेवा का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है। यह केवल एक रेल सेवा का शुभारम्भ नहीं, बल्कि जैसलमेर के विकास, सुविधा और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह नई रेल सेवा जैसलमेर के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विगत समय में अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के लिए अनेकों कार्यों की सौगातें प्रदान की है।
कार्यक्रम में सांसद श्री उम्मेदा राम बेनीवाल, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कैलाश चौधरी, विधायक श्री छोटू सिंह ने अपने संबोधन में नई रेल सेवा तथा रेल कार्यों के लिए श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक श्री अमिताभ ने सभी गणमान्य अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
जैसलमेर में आयोजित समारोह में विधायक फलौदी श्री पब्बा राम, विधायक पोकरण श्री प्रताप पुरी सहित जनप्रतिनिधियों तथा सेना, बीएसएफ एवं एयर फ़ोर्स के जवानों की गरिमामय उपस्थित रहीं। साथ ही स्कूलों के बच्चों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की भी उत्साह जनक उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के उपरांत रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जैसलमेर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के निरीक्षण के दौरान आगमन व प्रस्थान प्लाज़ा, बिल्डिंग मैनेजमेंट, सर्वर रूम, एयर कोनकोर्स का जायज़ा लिया एवं कार्यों की सराहना की।
National News
जैसलमेर-दिल्ली (शकूरबस्ती) नई स्पेशल रेलसेवा
जैसलमेर-दिल्ली (शकूरबस्ती) नई स्पेशल रेलसेवा को श्री अश्विनी वैष्णव एवं श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Related stories
“AI Can Transform Education, But It Cannot Replace Human Sensitivity” – Hitesh Bhatt
Q1. What has your journey been like, leading up to becoming a college principal?Hitesh Bhatt: My journey to b…
Sanatan Pathshala Organises a Day of Cultural and Educational Activities
Udaipur: Arya Samaj, Hiran Magri Sector 4, organised a Sanatan Pathshala on Sunday with the objective of nurt…
World Heart Day – September 29, 2026 Protecting the Heart from the Assault of Modern Lifestyle
— Lalit GarggThe heart is not merely an organ of the human body; it is the rhythm of life itself. As long as…
TVS MOTOR COMPANY, SHE FOR SOCIETY AND TALIRU FOUNDATION JOIN HANDS TO EMPOWER WOMEN AUTO DRIVERS IN BENGALURU
Bengaluru : TVS Motor Company, part of TVS VENU, is a leading global manufacturer of two and three-wheelers,…