सर्दियों की रात्रि में अंगीठी का इस्तेमाल सावधानी से करें : डॉ. चंदन

हनुमानगढ़।
 एसकेडी हॉस्पिटल टीम की तरफ से मंगलवार को पीलीबंगा के निकटवर्ती गांव खोसेवाला के गुरुघर में पहला फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। 'एक दिन-एक गांव' मुहिम के तहत इस गांव में लगाए गए पहले निशुल्क मेडिकल जांच कैंप में घने कोहरे और ठंड के बावजूद सुबह से लेकर दोपहर तक मरीजों की भीड़ जुटी रही। जरूरतमंद लोगों को उचित चिकित्सक परामर्श, बल्ड प्रेशर, शुगर,प्लस रेट और अन्य लैब जांचों से खूब राहत मिली। गत दिनों से बढ़ी ठंड और शीतलहर के चलते सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, सांस, शरीर में जकड़न से सम्बन्धित मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ. चंदन जिंदल (एमबीबीएस, जयपुर), फैलोशिप इंटर्नशिप मेडिसन अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली ने ग्रामीणों को बताया कि ठंडी तेज हवाओं और शीतलहर से बचने के लिए गर्म, ढीले-ढाले कपड़े पहनें (कई परतें), सिर, कान, हाथ, पैरों को ढकें, घर में खिड़की-दरवाजे बंद रखें (हवादार), गर्म तरल पदार्थ (चाय, सूप) पिएं, विटामिन सी युक्त फल खाएं। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें, और अंगीठी का इस्तेमाल सावधानी से करें (कार्बन मोनोऑक्साइड से बचाव), साथ ही हाइपोथर्मिया या फ्रॉस्टबाइट के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कैंप में हॉस्पिटल समन्वयक अनिल जान्दू, नर्सिंगकर्मी हरप्रीत कौर, लैब टेक्नीशियन रीना कुमारी, मार्केटिंग विजय प्रजापत, कुलदीप सिंह, चमकौर सिंह सहित पूरी मेडिकल टीम का सहयोग रहा।

Source: