उदयपुर, पारस हेल्थ उदयपुर ने कैंसर के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करते हुए अपनी उन्नत ऑन्कोलॉजी सेवाओं का विस्तार किया है। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अस्पताल के एकीकृत कैंसर केयर मॉडल को प्रस्तुत किया गया, जिसमें मेडिकल, सर्जिकल और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

वरिष्ठ चिकित्सकों ने कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए समय पर जांच, प्रारंभिक निदान और व्यक्तिगत उपचार योजना के महत्व पर जोर दिया। विशेषज्ञ पैनल में डॉ. मनोज महाजन, डॉ. प्रवीण रमेश अरेकेरी, डॉ. कीर्ति शिवहरे शर्मा और डॉ. सौरभ शर्मा शामिल थे।

फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. प्रसून कुमार ने कहा कि टीम आधारित उपचार से मरीजों को बेहतर और संवेदनशील देखभाल मिलती है।
पारस हेल्थ उदयपुर में रोबोटिक सर्जरी, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और एडवांस रेडिएशन सहित स्तन, फेफड़े, रक्त व अन्य कैंसर का समग्र इलाज उपलब्ध है।

Source: