श्रीगंगानगर। जिले के समस्त राजकीय, गैर राजकीय विद्यालयों व आंगनबाडी केन्द्रों पर बरसात के कारण 1 व 2 अगस्त 2025 को कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू के अनुसार मौसम विभाग की तेज बरसात व जल भराव की चेतावनी की संभावना को देखते हुए जिले के समस्त राजकीय, गैर राजकीय विद्यालयों व आंगनबाडी केन्द्रों पर बरसात के कारण 1 व 2 अगस्त 2025 को कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री गिरजेशकांत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार 1 व 2 अगस्त 2025 को अवकाश घोषित किया जाता है। समस्त कर्मचारी, शिक्षक, स्टाफ, विद्यालय और आंगनबाड़ी पर उपस्थित रहेंगे। समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालय उक्त आदेशों की अक्षरक्षः पालना करेंगे। उन्होंने बताया कि आदेशों की पालना नहीं करने वाले संस्था प्रधानों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी।