श्रीगंगानगर। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार 4 अगस्त 2025 से विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। श्रीगंगानगर जिले की कुल 342 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगें। 4 व 5 अगस्त को 18 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री मुकेश कुमार जॉंगडा ने बताया कि 4 अगस्त 2025 को बैंक एचडीएफसी द्वारा ग्राम पंचायत 4एलएल में, पीएनबी द्वारा 48 जीजी में, एसबीआई द्वारा 69 एलएनपी में, एसबीअई द्वारा खाटसजवार व एटा में, आरजीबी द्वारा 4 एलएम में, पीएनबी द्वारा 2एसटीआर में, एसबीआई द्वार बगीचा में, पीएनबी द्वारा 48 जीबी-ए में शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत नये खाते खोले जाएंगे तथा निस्क्रिय खातों के लिए रि-केवाईसी की जाएगी। आयोजित शिविर स्थल पर आस-पास के नागरिक पंहुचकर लाभ ले सकंगे।
इसी प्रकार 5 अगस्त को एसबीआई द्वारा 5ई छोटी, रूपनगर, आरजीबी बैंक द्वारा 7 डीडी में, पीएनबी द्वारा खेरूवाला में, बीओआई द्वारा फरीदसर में, आरजीबी द्वारा 4एमएसआर, 22 आरजेडी, एसबीआई द्वारा बाजूवाला व 5एएस में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
Shri Ganga NagarNews
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा शिविर आयोजित होंगे
जिले की 342 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर 4 व 5 अगस्त को 18 गांवों में लगेंगे शिविर
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…