श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार सुबह वर्षा जल निकासी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने जिले में बीती गुरुवार रात से जारी वर्षा के मद्देनजर संबंधित उपखंड अधिकारीऔर नगर निकाय अधिकारियों को जल निकासी हेतु समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।
जिला कलक्टर ने आज सुबह जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर वर्षा जल निकासी व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मीरा चौक, सुखाड़िया सर्कल, बीरबल चौक, रविंद्र पथ, पदमपुर रोड, पुरानी आबादी, जस्सा सिंह मार्ग, शिव चौक, चहल चौक, नगर विकास न्यास क्षेत्र के साथ-साथ नगर परिषद के विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने नगर परिषद और नगर विकास न्यास अधिकारियों को समुचित रूप से वर्षा जल निकासी हेतु व्यवस्थाएं करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि जिले में बीती रात से वर्षा का दौर जारी है। इसके मद्देनजर समस्त एडीएम, उपखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ नगर निकाय अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं हैं।
अवलोकन के दौरान एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, नगर परिषद आयुक्त श्री रविंद्र कुमार यादव, नगर विकास न्यास सचिव श्री अशोक असीजा, श्री सुरेंद्र पूनिया, श्री मंगत सेतिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
जिला कलक्टर ने किया वर्षा जल निकासी व्यवस्था का अवलोकन
नगर परिषद और नगर विकास न्यास अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…