श्रीगंगानगर। पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी करने का कार्यक्रम शनिवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित हुआ। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त किसानों के लिए जारी की गई।
 पीएम किसान उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दी गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपस्थितिजनों ने लाइव कार्यक्रम का प्रसारण देखा।
 कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू, एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सतीश शर्मा, केंद्रीय सहकारी बैंक के एमडी श्री संजय गर्ग, श्री रतनलाल गणेशगढ़िया, श्री आशुतोष गुप्ता, श्री चंद्रभान गोदारा सहित अन्य मौजूद रहे। (