श्रीगंगानगर। जिले में बीती गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार शाम तक हुई 249 एमएम से अधिक बरसात के पश्चात जिला प्रशासन ने निरन्तर कार्य करते हुए वर्षा जल निकासी की व्यवस्था को सुचारू किया। जिला कलक्टर डॉ. मंजू के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों ने शुक्रवार रात भर कार्य करते हुए शनिवार को दिनभर जल निकासी व्यवस्था को सुचारू किया। समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत की वजह से ही शनिवार शाम तक कुछेक स्थानों को छोड़कर अधिकांश स्थानों से वर्षा जल की निकासी हुई।
जिला कलक्टर के अनुसार अत्यधिक बरसात के कारण जल निकासी व्यवस्था सुचारू करने में परेशानी आई। 249 एमएम से अधिक बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था करना आसान नहीं। शहर में ड्रेनेज की व्यवस्था भी समुचित नहीं है, जिसके चलते नगर विकास न्यास और नगर परिषद की टीमों को वर्षा जल की निकासी करने में समस्या आई। वर्षा जल निकासी के लिए बड़ा नाला नहीं है। कच्ची बस्ती सहित निचले क्षेत्रों में पानी भरने से परेशानी आई। इसके बावजूद दोनों निकायों के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने संसाधनों के साथ लगातार शुक्रवार-शनिवार को दिन-रात बिना थके वर्षा जल निकासी में जुटे रहे। इसी वजह से शनिवार शाम तक शहरी क्षेत्र में अधिकांश स्थानों से जल निकासी हुई।
इस बीच शुक्रवार रात के पश्चात शनिवार सुबह भी जिला कलक्टर ने विभिन्न स्थानों का दौरा करते हुए नगर विकास न्यास और नगर परिषद की टीमों द्वारा की जा रही जल निकासी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद और नगर विकास न्यास की टीमें शेष स्थानों से भी निकासी करवा रही हैं। अत्यधिक मात्रा में बारिश होने के बावजूद जिले में जन-जीवन सामान्य है।
इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त श्री रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को रात भर टीमों ने जल निकासी व्यवस्था को सुचारू किया। पुरानी आबादी के कई क्षेत्रों में देर रात तक निकासी हो पाई। रात 1 बजे तक उदाराम चौक से पानी निकासी समुचित रूप से करवा दी गई। इसके पश्चात ट्रक यूनियन पुलिया, राधेश्याम रोड पर भी निकासी पूर्ण रूप से करवाई गई। उन्होंने बताया कि रात 2.30 बजे तक रवि चौक क्षेत्र से निकासी व्यवस्था पूर्ण होने के बाद पंप हटाए गए। सुखाड़िया सर्कल और माइक्रोवेव टावर रोड पर अवश्य पानी है। अगर बारिश नहीं आती है तो रात तक पानी निकासी होने की संभावना है।
इसी तरह नगर विकास न्यास सचिव श्री अशोक असीजा ने बताया कि शुक्रवार रात को वृद्ध आश्रम रोड, जस्सा सिंह मार्ग, राधास्वामी डेरे के साथ-साथ अन्य स्थानों पर जल निकासी व्यवस्था को सुचारू किया गया। न्यास की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पंप मोटर, जनरेटर, जेटिंग मशीन, जेसीबी और वाहनों की सहायता से निकासी करवाई है। सुखाड़िया सर्कल और राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास पानी जमा है। अगर अब बारिश नहीं आती है तो रात तक जल निकासी होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि न्यास क्षेत्र में डिस्पोजल पॉइंट नहीं होने से निकासी व्यवस्था में परेशानी आई। इसके लिए नगर विकास न्यास ने अधिग्रहित की गई भूमि में डिग्गी बनाकर और अस्थाई पंपिंग स्टेशन के माध्यम से जल निकासी करवाई। राधा स्वामी डेरे के आगे डेढ़ किलोमीटर तक नाला बनाकर भी जल निकासी की गई।
Shri Ganga NagarNews
जिला प्रशासन ने लगातार कार्रवाई कर सुचारू की वर्षा जल निकासी
जिला कलक्टर के नेतृत्व में शनिवार तक जल निकासी व्यवस्था में जुटी रहीं अधिकारियों-कर्मचारियों की टीमें
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…