श्रीगंगानगर। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। श्रीगंगानगर जिले की कुल 342 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगें। 6 व 7 अगस्त को विभिन्न बैंको द्वारा 18 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री मुकेश कुमार जॉंगडा ने बताया कि 6 अगस्त 2025 को बैंक यूबीआई द्वारा 5 जी छोटी में, पीएनबी द्वारा गुलाबेवाला, 8एनएनए, किलावांली में बैंक बीओआई द्वारा घमंडिया में, आरजीबी द्वारा सलेमपुरा व 24एएससी में, एसबीआई द्वारा भादवां वाला व 50 जीबी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार 7 अगस्त को बैंक बीओआई द्वारा गांव 5 एलएल में, केनरा बैंक द्वारा गांव 56 एफ में, पंजाब एण्ड सिंध बैंक द्वारा गांव 83 एलएनपी में, एसबीआई द्वारा लाधूवाला में, पीएनबी द्वारा गोपालसर व 54 जीबी में, आरजीबी द्वारा गांव रोजडी में, एसबीआई द्वारा गांव भोमपुरा व 6 एपीडी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत नये खाते खोले जाएंगे तथा निस्क्रिय खातों के लिए रि-केवाईसी की जाएगी। आयोजित शिविर स्थल पर आस-पास के नागरिक पंहुचकर लाभ ले सकंगे।
Shri Ganga NagarNews
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा शिविर आयोजित होंगे
6 व 7 अगस्त को 18 गांवों में आयोजित होंगे शिविर
Related stories
Youth Leadership Conclave Begins in Udaipur; 300 Youth From 7 States Gather for RYLA
Udaipur, Aiming to hone leadership skills, accelerate personality development, and motivate young minds towar…
Geetanjali’s Green Initiative: From a Seed to a Tree, a Tree to a Forest, and the Vision of an Amazon-Like Jungle — Launch of ‘Beejotsav 2.0’
Udaipur. Geetanjali University, Udaipur, in collaboration with the Haveli Family, launched ‘Beejotsav 2.0’ on…
When Ragas Summon the Rain: Unveiling Malhar at Shilpgram
There is an ethereal, age-old romance between Indian classical arts and the natural world. Music does not mer…
Gangodbhav Echoes with Devotional Songs of Mahadev, Devotees Immersed in Bhakti
Udaipur, August 13: The Gangodbhav complex reverberated with devotional songs dedicated to Lord Mahadev on Th…