श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर इलाके से पुरी जाकर भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन करने वालों को सीधी ट्रेन की सुविधा मिल गई है। बुधवार को पुरी रेलवे स्टेशन से सांसद संबित पात्रा ने प्रातः 6.35 बजे पुरी-श्रीगंगानगर साप्ताहिक ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। जेडआरयूसीसी पू. सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को दोपहर यह ट्रेन पुरी के लिए रवाना हुआ करेगी। उड़ीसा जाने वाले लोगों के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री निहालचंद का यह तौफ़ा है। ट्रेन को झंडी दिखाने के अवसर पर विधायक सुनील कुमार मोहंती सहित जनप्रतिनिधि व मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या रेल अधिकारीएकर्मचारी एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार गाडी संख्या 20472 पुरी-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा प्रत्येक बुधवार को पुरी से प्रातः 06.35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन लालगढ स्टेशन पर रात्रि 8.33 बजे आगमन व 8.35 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन देर रात्रि 02.05 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20471 श्रीगंगानगर-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 17 अगस्त से श्रीगंगानगर से दोपहर 02.10 बजे रवाना होकर लालगढ स्टेशन पर सायं 06.30 बजे आगमन व 06.32 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन प्रातः09.30 बजे पुरी पहुॅचेगी। ये ट्रेन दोनों ओर से श्री करणपुर, रायसिंहनगर, सूरतगढ, लालगढ़ जंक्शन, बीकानेर जंक्शन, नोखा, नागौर, मेड़ता रोड जंक्शन, डेगाना जंक्शन, मकराना जंक्शन, फुलेरा जंक्शन, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बाराएगुना, अशोक नगर, मूंगाओली, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, शहडोल, अनुपूर जंक्शन, पेंड्रा रोड, बिलासपुर जंक्शन, राजगढ़, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर, राईकाखोल, अंगुल, तलचेर रोड, दीनकनाल, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड जंक्शन स्टेशन पर ठहराव करेगी
Shri Ganga NagarNews
सांसद संबित पात्रा ने पुरी से ट्रेन को झंडी दिखाकर श्रीगंगानगर के लिए रवाना किया
भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन करने वाले अब ट्रेन से सीधे जा सकेंगे पुरी
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…