श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री हरदीप सिंह चहल 26 अगस्त को श्रीगंगानगर दौरे पर रहेंगे।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार 25 अगस्त को हनुमानगढ़ से रवाना होकर रात्रि 8 बजे तक श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस श्रीगंगानगर में करेंगे। 26 अगस्त को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा दोपहर 2 बजे अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस श्रीगंगानगर में करेंगे। 27 अगस्त को प्रातः 10 बजे श्रीगंगानगर से जयपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।