श्रीगंगानगर। नगर परिषद, श्रीगंगानगर के सभाकक्ष में 20 अगस्त बुधवार को सांय आयुक्त नगर परिषद रविन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में सफाई निरीक्षकों के साथ ‘‘शहर की सफाई व्यवस्था के संबंध में’’ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर को हरा भरा और स्वच्छ रखना था। समस्त सफाई निरीक्षकों द्वारा आगामी 10 दिवस में शहर की सम्पूर्ण रूप से सफाई करवाने हेतु और शहर को स्वच्छ रखने हेतु आश्वासन दिया और इस संबध्ां में शपथ भी ली गई। सफाई निरीक्षकों ने बताया कि प्रतिदिन शहर में सफाई करवाई जा रही है, अगर सफाई व्यवस्था में कोई कमी होती है तो उसका निरस्तारण भी करवाया जाता है। भविष्य में कार्यदिवस के साथ-साथ अवकाश दौरान भी सफाई कार्य किया जावेगा ताकि शहर में स्वच्छता बनी रहे और श्रीगंगानगर शहर की रैकिंग में सुधार हो। हमारे द्वारा यह भरसक प्रयास किया जावेगा कि श्रीगंगानगर शहर को उच्च रैकिंग प्राप्त हो।
आयुक्त द्वारा अवगत करवाया गया कि आगामी 10 दिवस में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु समस्त लाईटें (सड़क, गली, पार्क आदि की लाईटें) दुरूस्त करवाकर चालू करवाई जावेगी ताकि रात्रिकाल में आमजन को कोई परेशानी ना हो। सफाई व्यवस्था के मद्देनजर मुख्य क्षेत्र व बाजार क्षेत्र में कचरा कचरा संग्रहण हेतु दिन में तीन बार ऑटो टिप्पर भिजवाये जाकर कचरा संग्रहण किया जावेगा। शहर में जिन क्षेत्रों में ज्यादा गंदगी रहती है वहां सफाई करवाकर वाल पेटिंग करवाई जावेगी।
बैठक में सचिव राकेश कुमार, सहायक अभियंता सुरेन्द्र कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी दैवेन्द्र प्रताप, गैराज प्रभारी विकास झोरड़, सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल, सफाई निरीक्षक दीपक चांवरिया, श्रवण सारसर, विनोद सोनी, नरेशचंद्र लोट, मूलचन्द, अमनदीप भाटिया, संजय चांवरिया, राजकुमार मंगलाराम, सुनील सूर्यप्रकाश, सुनील भाटिया, राकेश सम्राट, विजय चांवरिया, अशोक सुमाली आदि उपस्थित रहे।