श्रीगंगानगर। श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए छात्रवृति, प्रसूति, टूलकिट आदि योजनाएं संचालित की जा रही है। इनका निस्तारण ऑनलाइन क्रमानुसार होता है। इन योजनाओं के जो अपील आवेदन लम्बित है तो संबंधित आवेदन तीन दिन में मूल दस्तावेजों के साथ जिला श्रम कार्यालय में उपस्थित हो जाये।
उपश्रम आयुक्त श्री अमरचंद ने बताया कि किसी भी योजना के सबंध में सरकार का विभाग द्वारा किसी भी गैरसरकारी संगठन, ई-सेवा प्रदाता, असामाजिक तत्व अथवा अन्य को एजेंट के रूप में अधिकृति नही किया हुआ है। किसी के बहकावे, प्रलोभन में नही आये। किसी प्रकार की राशि का कोई लेन-देन नही करें। यदि कोई स्वयं घोषित एजेंट किसी ठगी का प्रयास करता है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में परिवाद दर्ज करवाये। शुभशक्ति योजना वर्तमान में बंद ही है, जैसे ही प्रारंभ होगी, सूचना प्रसारित कर दी जायेगी।