श्रीगंगानगर। राजस्थान सरकार की जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिये जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को कलेक्ट्रेट के वीसी रूम में हुई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री सुभाष कुमार ने आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध रूप से निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप पीड़ित को राहत व संतुष्टि दिलवाना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 171 प्रकरणों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई के दौरान लालगढ जाटान के वार्ड नम्बर 1 में पेयजल समस्या में कार्यवाही करने हेतु पीएचईडी अधिकारी को निर्देशित किया। वृद्धा श्रीमती सुन्दर देवी के भरण पोषण प्रकरण में एडीएम अनूपगढ़ को जांच कर परिवादी को जल्द से जल्द राहत प्रदान करने के निर्देश दिये। 7 एफ में अतिक्रमण को हटाने के लिये जिला परिषद एसीईओ को निर्देशित किया गया। लाधुवाली पीएचसी प्रकरण में चिकित्सक को समय पर आने, 3 वाई में पीएम आवास योजना में प्राप्त प्रकरण में पट्टा बनवाने के लिये जिला परिषद, लालगढ़ जाटान में सिंचाई विभाग की जमीन पर खेती करने व पेड़ काटने के संबंध में प्राप्त प्रकरण में एसडीएम सादुलशहर को जांच कर कार्यवाही के लिये निर्देशित किया।
राशनकार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रथम किश्त के प्रकरण में जिला परिषद, पति की मृत्यु से संबंधित क्लेम प्रकरण में नियमानुसार लाभ दिलवाने के लिये उपखण्ड अधिकारी को निर्देशित किया। 2 पी अनूपगढ में रास्ते की जमीन में खाला प्रकरण, साधुवाली में पीएचईडी विभाग द्वारा पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद टूटी हुई सड़कों की पुनः मरम्मत करवाने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। करड़ावाली में पानी की बारी काटने हेतु प्राप्त प्रकरण में एसई आईजीएनपी विजयनगर को और 6 ई छोटी में बंद रास्ता की जांच के लिये एसीईओ को निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, एएसपी श्री रामेश्वर लाल, सहायक निदेशक लोक सेवाएं श्री ऋषभ जैन, श्री धीरज चावला, श्री रविन्द्र यादव, श्री हरिराम चौहान, श्री भीमसेन स्वामी, श्री हरीश मित्तल, श्री मनोज मोदी, सुश्री सरोज, श्री सुरेन्द्र पूनिया, श्री वीरेन्द्र पाल सिंह, डॉ. मुकेश मेहता, श्री गिरजेश कांत शर्मा, श्री वीआई परिहार, श्रीमती कविता सिहाग सहित अन्य मौजूद रहे जबकि उपखंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
Shri Ganga NagarNews
जनसुनवाई में किया आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…