श्रीगंगानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), श्रीगंगानगर द्वारा मासिक एक्शन प्लान के अनुसार गुरूवार को तपोपन महिला आश्रय स्थल 3 के श्रीगंगानगर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर वृद्ध व शारीरिक रूप से अक्षम महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।  
       एडीजे श्री सुथार ने महिला आश्रय स्थल में सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर मानसिक रूप से मंदबुद्धि महिलायें भी निवासरत होना पाई गई। महिलाओं के खाने व पीने योग्य का पानी का जायजा लिया। आश्रयत स्थल में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था पाई गई। इस दौरान मौके पर सुलोचना चौधरी, प्रबंधक, भादर राम, लिपिक सहित स्टाफ उपस्थित रहा।