श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति समुदाय हेतु अम्बेडकर तीर्थ स्थल यात्रा योजना‘ के अनुसरण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से जुड़े पंचतीर्थ स्थलों बाबा साहेब की जन्मभूमि महू (मध्यप्रदेश), दीक्षा भूमि नागपुर (महाराष्ट्र), महा परिनिर्वाण भूमि दिल्ली, देहावसान स्थान अलीपुर व समाधि स्थल चैत्य भूमि मुंबई का निःशुल्क भ्रमण करवाया जाना है। इस योजना का उद्देश्य राजस्थान के अनुसूचित जाति वर्ग के मूल निवासियों को देश में स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से जुडे़ महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों की यात्रा सुलभ कराने हेतु राजकीय सुविधा एवं सहायता प्रदान करना है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री विरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि यात्रा का आयोजन सामूहिक रूप से किया जाना है तथा यात्रा में होने वाला समस्त व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उक्त पंचतीर्थ यात्रा में ऐसे व्यक्ति जो अनुसूचित जाति वर्ग से राजस्थान के मूल निवासी हो, आयकरदाता न हो, पूर्व में यात्रा न की हो, यात्रा हेतु शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो तथा किसी संक्रामक रोग यथा कोविड़-19, स्वाइनफ्लू, टी.बी., कांजेस्टिव, कार्डियक, श्वांस में अवरोध संबंधी बीमारी, कोरोनरी अपर्याप्तता, कोरोनरी थ्रोम्बोसिस, मानसिक व्याधि, संक्रामक कुष्ठ आदि से ग्रसित न हो अपना आवेदन ऑफलाईन, ऑनलाईन माध्यम से जिला या ब्लॉक कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को प्रेषित कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समिति द्वारा पात्र आवेदनों का चयन किया जाकर निदेशालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को अग्रेषित किया जाएगा। यात्रा के साधन और यात्रियों की संख्या का निर्धारण निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक के पश्चात् किया जाएगा। चयनित यात्रियों में से किसी के यात्रा नहीं करने की स्थिति में रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची से चयन करने का अधिकार निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के पास सुरक्षित रहेगा। इस योजनान्तर्गत पात्रता, नियम एवं शर्तों संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश तथा आवेदन पत्र जिला या ब्लॉक कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से प्राप्त किए जा सकते हैं अथवा विभाग की आधिकारिक वेबसाईट Sje.Rajasthan.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
Shri Ganga NagarNews
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के पंचतीर्थ स्थलों का निःशुल्क भ्रमण करवायेगी राज्य सरकार
भ्रमण के लिये ऑफलाइन, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…