श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय सदस्य श्री हरदीप सिंह चहल 25 अगस्त को रात्रि तक सर्किट हाउस श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। 26 अगस्त को प्रातः 11 बजे जिला प्रशासन के साथ बैठक आयोजित होगी। दोपहर 2 बजे अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस श्रीगंगानगर में करेंगे। 27 अगस्त को प्रातः 10 बजे गंगानगर से जयपुर के लिये रवाना होंगे।