श्रीगंगानगर, राजस्थान वित्त निगम प्रशासन द्वारा गैर-निष्पादित खातों के लिए एक मुश्त निपटारा योजना 2025-26 शुरू की गयी है। बीकानेर के शाखा प्रबंधक श्री रवि कुमार मिढ़ा ने बताया कि योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2025 को डेफिसिट, डिक्रीटल, अपलिखित व गैर-निष्पादित श्रेणी में वर्गीकृत खाते जिनमें किसी भी प्रकार की कोई सम्पति नहीं है, उनको ब्याज में शत-प्रतिशत छूट के साथ-साथ मूलधन राशि में भी 30 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक छूट प्रदान करते हुए खातों का निपटारा किया जायेगा। ऐसे खाते जिनमें सम्पति है, उनको समस्त बकाया राशि में 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक छूट प्रदान करते हुए खातों का निपटारा किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि योग्य खाताधारक योजना का लाभ लेने हेतु 10000 रूपये मय 18 प्रतिशत जीएसटी एवं मूलधन राशि का 10 प्रतिशत बतौर अपफ्रंट राशि जमा करवाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। सेटलमेंट राशि का भुगतान 60 दिवस में करना होगा व जो खाताधारक 60 दिवस में भुगतान करने में सक्षम नहीं है, वे 12 मासिक किस्तों में 10 प्रतिशत साधारण ब्याज के साथ भुगतान करने का विकल्प ले सकते हैं। योजना 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी।
शाखा कार्यालय हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर का बीकानेर में विलय हो जाने के कारण इन तीनों शाखाओं के योग्य खाताधारकों को योजना का लाभ लेने हेतु शाखा बीकानेर में पंजीकरण करवाना होगा। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय समय में चोपड़ा कटला रानी बाजार, बीकानेर स्थित शाखा में सम्पर्क किया जा सकता है।
Shri Ganga NagarNews
राजस्थान वित्त निगम द्वारा गैर-निष्पादित खातों के लिए एक मुश्त निपटारा योजना शुरू
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…