श्रीगंगानगर। राजकीय उच्च मध्यमिक विद्यालय 9ज़ेड श्रीगनगनगर में रिजर्व बैंक आफ इंडिया जयपुर द्वारा वित्तीय साक्षरता कैंप लगाया गया।
 इस अवसर पर रिजर्व बैंक आफ इंडिया से श्री अखिलेश तिवारी, एलडीएम श्री मुकेश जांगड़ा, नाबार्ड से श्री अमरजीत सिंह, डीडीएम, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान डायरेक्टर श्री अमित चोपड़ा आदि अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वित्तीय समावेशन व साइबर फ्रॉड से बचने के लिए उपाय बताए।
  अतिथियों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के बारे में तथा छोटी-छोटी बचत ही आपका आगे का भविष्य तय करने हेतु जानकारी दी। श्री अखिलेश तिवारी ने रिजर्व बैंक के बारे में तथा श्री अमरजीत सिंह ने नाबार्ड के बारे में जानकारी दी। अंत में विद्यार्थियों का वित्तीय साक्षरता प्रशनोत्तरी कंपटीशन कराया गयाए जिसमें विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।