श्रीगंगानगर। पंजाब में वर्षा जनित हालात के मद्देनजर राजस्थान सरकार की ओर से मदद के लिए आश्वस्त किया गया है। सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ ने सोमवार को जयपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मिलकर राजस्थान सीमा से सटे पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र के हालातों के बारे में अवगत करवाया।
इस पर माननीय मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पंजाब सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान से वार्ता कर राज्य सरकार की ओर मदद का भरोसा दिलाया। सादुलशहर विधायक ने बताया कि उन्होंने कल भी सोशल मीडिया पर मदद को लेकर अपील जारी की थी। इस पर राज्य सरकार ने पंजाब सरकार को मदद का भरोसा दिलाया है। फिरोजपुर और फाजिल्का जिला कलक्टर से भी वार्ता कर माननीय मुख्यमंत्री ने हालात का जायजा लिया है।
श्री बराड़ ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री ने हरियाणा तथा राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति के संबंध में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की है। इस दौरान उन्हें हर संभव सहयोग और सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया।
साथ ही, हरियाणा से लगते राजस्थान के अतिवृष्टि प्रभावित जिलों के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों से भी संवाद कर उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए आमजन को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने हेतु कहा गया है।
इसी कड़ी में श्री माननीय मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान से दूरभाष पर वार्ता कर पंजाब तथा राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रभावित लोगों को त्वरित राहत और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
साथ ही प्रदेश के अतिवृष्टि प्रभावित सीमावर्ती जिलों के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों से भी बात कर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावित लोगों के संपर्क में रहकर उनकी सहायता के लिए हर संभव प्रयास करने और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने का कहा है।
Shri Ganga NagarNews
पंजाब में वर्षाजनित हालात को लेकर राजस्थान सरकार मदद को तैयार
विधायक श्री गुरवीर बराड़ ने मुख्यमंत्री को करवाया अगवत
Related stories
Geetanjali’s Green Initiative: From a Seed to a Tree, a Tree to a Forest, and the Vision of an Amazon-Like Jungle — Launch of ‘Beejotsav 2.0’
Udaipur. Geetanjali University, Udaipur, in collaboration with the Haveli Family, launched ‘Beejotsav 2.0’ on…
When Ragas Summon the Rain: Unveiling Malhar at Shilpgram
There is an ethereal, age-old romance between Indian classical arts and the natural world. Music does not mer…
Gangodbhav Echoes with Devotional Songs of Mahadev, Devotees Immersed in Bhakti
Udaipur, August 13: The Gangodbhav complex reverberated with devotional songs dedicated to Lord Mahadev on Th…
The Horrors of Partition: A Price Paid for Freedom That We Must Never Forget
*Only when the new generation learns of the sacrifices made by their forebears will they truly grasp the real…