श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 9 ज़ैड में नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित हुई।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने नशे के दुष्परिणाम बताते हुए कहा कि नशा इंसान के सपनों और सेहत दोनों को छीन लेता है। यह पढ़ाई, खेलकूद और पारिवारिक रिश्तों को कमजोर करता है। एक छोटी सी आदत जीवनभर की लत बन सकती है। इसके लिए खुद बदलेंगे, तो समाज बदलेगा, नशा छोड़ेंगे, तो भविष्य सँवरेगा। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार व दोस्तों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे। सभी विद्यार्थियों ने हाथ उठाकर शपथ ली कि न कभी नशा करूँगा, न किसी को करने दूँगा और अपने दोस्तों को भी सही राह दिखाऊँगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुखविंदर सिंह, स्टॉफ सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। (