श्रीगंगानगर। वर्तमान मानसून सत्र में अत्यधिक बरसात होने के कारण क्षेत्र में बहने वाली घग्घर नदी में पानी की आवक होने और बाढ़ की संभावना के मद्देनजर घग्घर बहाव क्षेत्र एवं सेम नाला के तटबंधों की निगरानी हेतु अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किये गये हैं।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू के अनुसार तहसीलदार सूरतगढ़ श्री विनोद कुमार को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त किये गये अधिकारियों-कर्मचारियों को घग्घर बहाव क्षेत्र एवं सेम नाला के तटबंधों की निगरानी के लिये निर्देशित किया गया है। सभी कार्मिक 24 घंटे संबंधित क्षेत्रों की निगरानी करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। अत्यधिक पानी के बहाव के कारण निचले स्थानों पर पानी भरने की संभावना रहती है, अतः वहां के आम नागरिक सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी रखें। पानी से भरे हुए गड्डों से दूर रहें।
जिले में सुरक्षा हेतु नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक टीम को तैनात किया गया है, जो 24 घंटे कार्य करेगी। किसी भी आपात स्थिति (तटबंधों के कटाव की स्थिति) में निम्नलिखित नियंत्रण कक्ष पर तत्काल सूचना दी जा सकती है। जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष 0154-2440988 संचालित है। इसके अलावा 0154-2445020, 01507-223165 और 01509-220438 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
Shri Ganga NagarNews
घग्घर बहाव क्षेत्र और सेम नाला के तटबंधों की निगरानी हेतु कार्मिक नियुक्त
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…