श्रीगंगानगर,  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माननीय मंत्री श्री अविनाश गहलोत 6 सितंबर 2025 को गंगानगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार माननीय मंत्री 5 सितंबर को रात्रि गंगानगर पहुंचकर सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। 6 सितंबर, शनिवार को प्रातः 10 बजे तपोवन मनोविकास विद्यालय भवन में स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा आयोजित नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर बाद वे चूरू के लिए रवाना हो जाएंगे।