श्रीगंगानगर। सीमा सुरक्षा को लेकर स्टेट लेवल स्टेंडिंग कमेटी की बैठक वीसी के माध्यम से राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 9 सितम्बर को सायं 4 बजे आयोजित होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर सतर्कता श्रीमती रीना ने बताया कि स्टेट लेवल स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में अद्यतन रिपोर्ट सहित संबंधित अधिकारी वीसी रूम में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।