श्रीगंगानगर, राज्य सरकार के निर्देशानुसार निकायों द्वारा दिनांक 15.09.2025 से 02.10.2025 तक ‘‘शहर चलो अभियान 2025’’ का आयोजन किया जायेगा, इन शिविरों में निकाय संबंधी विभिन्न योजनाओं/कार्य संबंधी आवेदन प्राप्त कर निस्तारण किया जावेगा। नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा उक्त कैम्पों के लिए समस्याओं को चिन्हित करने एवं आवेदन प्राप्त करने के लिए दिनांक 04.09.2025 से 13.09.2025 तक ‘‘पूर्व तैयारी कैम्पों’’ का वार्डवाइज आयोजन किया जा रहा है। आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव द्वारा अवगत करवाया गया कि आज दिनांक 08.09.2025 को वार्ड नं. 01 से 08 हेतु सामुदायिक भवन (वार्ड नं. 04) में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नामान्तरण के 02 आवेदन, पट्टा का 01 आवेदन, पट्टा संशोधित के 02 आवेदन, विद्युत समस्या संबंधी 05 आवेदन, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के 07 आवेदन, बुक प्रकाशन हेतु सफलता स्टोरी अपडेट के 12 आवेदन, सोशल प्रोफाईलिंग के 08 आवेदन, स्वच्छ भारत मिशन के 05 आवेदन, पीएम आवास योजना के 13 आवेदन प्राप्त हुए। स्वच्छ भारत मिशन संबंधी 05 व्यक्तियों को एवं पीएम आवास योजना संबंधी 15 व्यक्तियों को जानकारी दी गई। यूडी टैक्स संबंधी 10 पत्रावलियों पर रिपोर्ट की गई एवं 02 संस्थानों ने यूडी टैक्स जमा करवाया। 

 

आयुक्त ने बताया कि शिविर में अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है तथा शिविर में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को पाबंद कर दिया गया है। आयुक्त द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे इन कैम्पों में उपस्थित होकर कैम्प का अधिक से अधिक लाभ उठावे।