श्रीगंगानगर। जिला रजिस्ट्रार एवं उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी श्रीगंगानगर की तरफ से जन्म मृत्यु एवं विवाह के नवीनतम संशोधनों एवं नवीनतम प्रपत्रों की जानकारी के संबंध में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन पंचायत समिति हॉल सादुलशहर में किया गया।
प्रशिक्षण ग्रामीण रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) समस्त ग्राम विकास अधिकारी सादुलशहर और शहरी रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी, प्राइमरी हेल्थ सेंटर के अधिकारी एवं कर्मचारी और प्राइवेट हॉस्पिटल के जन्म-मृत्यु शाखा के अधिकारी व कर्मचारी के लिए जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एव उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी श्रीगंगानगर श्रीमती सरोज मूंड की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। श्रीमती सरोज मूंड द्वारा सांख्यिकी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए जन्म-मृत्यु अधिनियम 1969 (संशोधन 2023) एवं राजस्थान जन्म-मृत्यु नियम 2000 (संशोधन 2025) में हुए संशोधनों से अवगत कराया गया। विकास अधिकारी सादुलशहर श्री राजेन्द्र जोईया द्वारा जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण के समस्त कार्य समय पर संपादित करने हेतु समस्त ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कार्यालय उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी श्रीगंगानगर से आए मास्टर ट्रेनर सांख्यिकी निरीक्षक श्रीमती शिल्पा द्वारा उक्त संशोधनों के विषय में विस्तार से बताया गया एवं जन्म मृत्यु, विवाह रजिस्ट्रेशन में आ रही समस्याओं का निराकरण किया गया। प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी श्री विकास कुमार, संगणक श्री संजीव कुमार, जिला स्तर से मास्टर ट्रेनर श्रीमती शिल्पा सांख्यिकी निरीक्षक, संगणक श्री अनुपम कुमार एवं सहायक प्रोगामर श्री दीपक उतरेजा आदि उपस्थित रहे।